Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय किसान की बिगड़ी तबीयत, पीबीएम में मौत

2 weeks ago
खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय किसान की बिगड़ी तबीयत, पीबीएम में मौत

खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय किसान की बिगड़ी तबीयत, पीबीएम में मौत
जसरासर। जसरासर थाना क्षेत्र के बिदासरिया गांव में खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय एक किसान की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल पीबीएम अस्पताल, बीकानेर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बुधाराम (38) पुत्र मोहनराम, निवासी बिदासरिया के रूप में हुई है। मृतक के भाई संताराम ने जसरासर थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय जहरीले प्रभाव के कारण किसान की तबीयत बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने किसी भी व्यक्ति पर संदेह व्यक्त नहीं किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मामले की जांच पुलिस मुख्यालय एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार सहायक उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: