Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

बीकानेर में 4 पुलिस कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह, भावभीनी विदाई

rk
1 week ago
बीकानेर में 4 पुलिस कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह, भावभीनी विदाई

बीकानेर में 4 पुलिस कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह, भावभीनी विदाई

बीकानेर। बीकानेर जिले के 4 पुलिस अधिकारियों की सेवानिवृति पर राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह थाना सदर परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग से अपनी शानदार सेवाऐं पूरी कर सेवानिवृत होने वाले पुलिस अधिकारी सर्व श्री देवीदान, दिलीप सिंह, मोहन लाल हैड कानिस्टेबल एवं रोहिताश कानिस्टेबल को संस्थान द्वारा भावभीनी विदाई और भव्य अभिनंदन किया गया।  
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी श्री हरिराम गहलोत ने की इस दौरान उन्होने कहां कि पुलिस विभाग से सेवानिवृति केवल एक सरकारी प्रक्रिया है, लेकिन समाज के प्रति सेवा का भाव कभी समाप्त नही होता है। प्रदेश महासचिव सलावत खा ने अपने संबोधन मे कहां कि इन साथियों ने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी ड्यूटी बखूबी अंजाम दिया। सेवानिवृत हो रहे साथियों के कार्यकौशल की सराहना करते हुए कहां कि इन साथियों का अनुभव आने वाले समय में संस्थान और समाज के लिए मार्गदर्शक सिद्व होगा। संभागीय अध्यक्ष जगमालराम बिस्सु ने सेवानिवृत कर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हे संस्थान के साथ जुडकर सामाजिक सरोकारों में भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया और संस्थान की सक्र्रियता पर हर्ष जताया।
इस समारोह मे विभिन्न सेवानिवृत पुलिस अधिकारी व पुलिस परिवार के सदस्यो ने शिरकत की, जिससे कार्यक्रम की गरिमा बढ गई। समारोह मे सेवानिवृत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अरूण आहूजा, श्रीकृष्ण मीणा, हरिराम गहलोत, बन्ने सिंह, ओम प्रकाश चैधरी, सलावत खां, जगमालराम बिस्सु, सुखदेव व्यास, महेन्द्र तिवारी, धन्नेसिह राठौड, सतीष यादव, चंवर सिंह शेखावत, प्रताप सिंह, राजवीर सिंह, मनीराम यादव, भवानी सिंह, विजय दान, अनूपसिंह, बनवारी लाल, भैरूसिंह राजवी, श्रवणराम विश्नोई, निरंजन शर्मा, महबूब अली, हीरालाल, चन्द्र प्रकाश, मेधसिंह राजपुरोहित, राधाकिशन, रामगोपाल राजपुरोहित, असगर मोहम्मद के अलावा अन्य अनेक सेवानिवृत अधिकारी और कार्मिक भी मौजूद रह कर सेवानिवृत हो रहे भी 4 पुलिस कर्मियों को साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर और समृति चिन्ह भेंट  कर भव्य अभिनंदन और स्वागत किया गया तथा जिला सचिव चंवर सिंह राठौड द्वारा इस अवसर पर आये सभी का आभार व्यक्त किया गया।
 मनोहर सिंह लूणा

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: