Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म का ऐलान, विवेक अग्निहोत्री करेंगे डायरेक्शन, इनकी किताब पर आधारित होगा प्रोजेक्ट

rk
2 months ago
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म का ऐलान, विवेक अग्निहोत्री करेंगे डायरेक्शन, इनकी किताब पर आधारित होगा प्रोजेक्ट

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म का ऐलान, विवेक अग्निहोत्री करेंगे डायरेक्शन, इनकी किताब पर आधारित होगा प्रोजेक्ट 

भूषण कुमार और विवेक अग्निहोत्री ने गुरुवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर फिल्म बनाने का ऐलान किया। यह फिल्म पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में भारतीय सेना की कार्रवाई से प्रेरित होगी।

फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. ढिल्लों (रिटायर्ड) की किताब "ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान" पर आधारित होगी। इसका डायरेक्शन विवेक अग्निहोत्री करेंगे।

इस प्रोजेक्ट को भूषण कुमार की टी-सीरीज और अग्निहोत्री की आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। मेकर्स के मुताबिक, फिल्म में भारत की ताकत, हिम्मत और सटीक कार्रवाई दिखाई जाएगी।

ऑपरेशन सिंदूर मई 2025 में हुआ था

ऑपरेशन सिंदूर 6-7 मई 2025 की रात पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई थी। यह ऑपरेशन 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद किया गया, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। ऑपरेशन सिंदूर का मकसद हमले के जिम्मेदार आतंकी ठिकानों को नष्ट करना था।

फिल्म को लेकर भूषण कुमार ने कहा कि यह कहानी खुद सामने आई है और इसे जिम्मेदारी के साथ दिखाना जरूरी है। उन्होंने इसे देश की एक अहम घटना को दर्ज करने की कोशिश बताया।

वहीं, डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि फिल्म के लिए भारतीय सेना के अलग-अलग विभागों के साथ मिलकर गहराई से रिसर्च किया गया, ताकि घटनाओं को सही तरीके से समझा जा सके।

अग्निहोत्री ने यह भी कहा कि उनकी कोशिश इस कहानी को सही और असली रूप में दर्शकों तक पहुंचाने की है। उन्होंने इसे गंभीर और सटीक तरीके से पेश करने की बात कही। फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी जल्द दी जाएगी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: