Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

पंचायत चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी, इतने  करोड़ वोटर्स देंगे वोट,  जाने कब तक संभव है चुनाव

3 weeks ago
पंचायत चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी, इतने  करोड़ वोटर्स देंगे वोट,  जाने कब तक संभव है चुनाव

 

पंचायत चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी, इतने  करोड़ वोटर्स देंगे वोट,  जाने कब तक संभव है चुनाव 
जयपुर। राजस्थान में राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी। 4.02 करोड़ से ज्यादा वोटर्स चुनाव में मतदान करेंगे। 41 जिला परिषद और 457 पंचायत समितियों, 14 हजार 403 ग्राम पंचायतों में अगले महीने चुनाव संभव है। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया- पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव के लिए अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची बुधवार को जारी हो गई है। इसके अनुसार प्रदेश की पंचायत चुनाव में अब 4 करोड़ 2 लाख 20 हजार 734 वोटर्स दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया- अंतिम प्रकाशन तक 5 लाख 73 हजार 568 वोटर्स बढ़े हैं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया- बांसवाड़ा जिले में सबसे ज्यादा 4.55 प्रतिशत और फलोदी जिले में 4.46 प्रतिशत वोटर्स बढ़े हैं। वहीं टोंक जिले में सबसे कम 0.04 प्रतिशत, श्रीगंगानगर जिले में 0.19 प्रतिशत की बढ़ोतरी रही। उन्होंने बताया- 29 जनवरी 2026 को प्रकाशित प्रारूप सूची में 3 करोड़ 96 लाख 47 हजार 166 वोटर्स थे। वहीं आपत्तियां और सुझाव आने के बाद उनका निपटारा करते हुए 13 लाख 66 हजार 435 वोटर्स जोड़े गए। वहीं 7 लाख 92 हजार 867 वोटर्स हटाए गए। वर्तमान में 12 जिला परिषदों और 130 पंचायत समितियों में अब भी कार्यकाल बाकी है। ये कार्यकाल सितंबर, अक्टूबर और दिसंबर- 2026 तक पूरा होगा। 5 सितंबर तक 6 जिला परिषद, 78 पंचायत समितियों का कार्यकाल पूरा होगा। वहीं 29 अक्टूबर तक 2 जिला परिषद, 22 पंचायत समितियां का कार्यकाल खत्म होगा। इसके बाद 22 दिसंबर तक 4 जिला परिषद और 30 पंचायत समितियों का कार्यकाल पूरा हो जाएगा।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: