Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर:शक्ति प्रदर्शन में जुटे प्रत्याशी, जाने कितने बजे थमेगा प्रचार

Bansal
1 week ago
बीकानेर:शक्ति प्रदर्शन में जुटे प्रत्याशी, जाने कितने बजे थमेगा प्रचार

बीकानेर:शक्ति प्रदर्शन में जुटे प्रत्याशी, जाने कितने बजे थमेगा प्रचार 

बीकानेर।  नगर निगम चुनाव में प्रचार का शोर सोमवार शाम 5 बजे थम जाएगा। इसके बाद रैलियां, सार्वजनिक सभाएं और माइक-डीजे समेत लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा, हालांकि प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे। प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशी रैलियों के जरिए शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में हैं, वहीं कांग्रेस और भाजपा 80 वार्डों में बूथ प्रतिनिधियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। टिकटों को लेकर हुए विवाद और बागी उम्मीदवारों के कारण कई जगह अपने ही कार्यकर्ताओं को बूथ पर बैठाना पार्टियों के लिए चुनौती बना हुआ है।

मंगलवार को घर-घर जनसंपर्क के बाद बुधवार को मतदान होगा। मतदान केंद्र बनाए गए सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 9 सितंबर को अवकाश रहेगा, जबकि 8 सितंबर को स्कूल खुलेंगे या नहीं, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। प्रशासन ने इन स्कूलों को 7 सितंबर से अधिगृहित कर लिया है और मतदान दल 8 सितंबर शाम को पहुंचेंगे। बीकानेर पूर्व और पश्चिम दोनों ही क्षेत्रों में कई बड़े नेता चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में इनके चुनाव कार्यालय देर रात 2 बजे तक भी खुले रहते हैं। सुबह 8-9 बजे से ही कार्यालयों में फिर रौनक हो जाती है। अब चुनाव प्रचार के महज दो दिन शेष हैं। सोमवार शाम 5 बजे प्रचार का शोर थम जाएगा और मंगलवार को कार्यकर्ता घर-घर पहुंचेंगे। इसके बाद बुधवार सुबह से शाम तक मतदान होगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: