Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

गौशाला में लगी आग, छपरा जलकर राख, मस्कत के बाद पाया काबू

rk
1 month ago
गौशाला में लगी आग, छपरा जलकर राख, मस्कत के बाद पाया काबू
 गौशाला में लगी आग, छपरा जलकर राख, मस्कत के बाद पाया काबू 
 
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सुरजनसर गांव में आड़सर मार्ग पर शिव धोरा के पास स्थित वीर तेजा गौशाला में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। पास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने धुआं और लपटें देख ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
 
आग की चपेट में आकर गौशाला में गायों के लिए बनाया गया छपरा जलकर राख हो गया। उस समय बड़ी संख्या में गौवंश छपरे के नीचे बैठा हुआ था, लेकिन गर्मी महसूस होते ही सभी बाहर की ओर भाग गए और सुरक्षित बच गए।
 
सूचना मिलते ही गौशाला अध्यक्ष मुखराम डूडी, सदस्य नारायण डूडी, हनुमान डूडी सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे। गांव से पानी का टैंकर मंगवाकर आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने पास में रखे चारे को भी आग की चपेट में आने से बचा लिया।
 
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: