Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

कच्चे मकान में अचानक लगी आग, घर में रखा घरेलू सामान व नगदी जेवर जलकर हुए राख

rk
2 weeks ago
कच्चे मकान में अचानक लगी आग, घर में रखा घरेलू सामान व नगदी जेवर जलकर हुए राख

 

कच्चे मकान में अचानक लगी आग, घर में रखा घरेलू सामान व नगदी जेवर जलकर हुए राख
बीकानेर।  कक्कू ग्राम मांडेलिया में बीती शाम एक कच्चे मकान में आग लग गई। इस घटना में घर में रखा घरेलू सामान, नकदी और जेवर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की सतर्कता और सामूहिक प्रयासों से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे कोई जनहानि या पशुधन का नुकसान नहीं हुआ।स्थानीय लोगों ने बताया कि मांडेलिया निवासी हुलास राम बेटा शंकर राम ढोली के कच्चे मकान में अचानक आग भडक़ी। आग ने देखते ही देखते पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में बिस्तर, चारपाई, कपड़े, अनाज, घरेलू उपयोग का सामान, सोने की रखड़ी, चांदी की पायल और लगभग 5 हजार रुपए नकद जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।समाजसेवी उगमाराम गर्ग के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बाल्टियों और अन्य संसाधनों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की तत्परता के कारण आग आसपास के अन्य घरों तक नहीं फैल सकी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।घटना की सूचना मिलने पर पटवारी पेमाराम सारण सारुण्डा मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। प्रशासक (सरपंच) चेतनराम डूडी ने पीडि़त परिवार को तत्काल 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: