Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में इस जगह फिर फायरिंग, युवक के पेट में लगी गोली

Bansal
3 months ago
बीकानेर में इस जगह फिर फायरिंग, युवक के पेट में लगी गोली

बीकानेर में इस जगह फिर फायरिंग, युवक के पेट में लगी गोली

बीकानेर।  एक बार फिर फायरिंग की सूचना से हड़कंप मच गया। कुछ दिन पहले शहर में हुई घटना के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र में फायरिंग की सूचना मिली है।   जानकारी के अनुसार नोखा थाना क्षेत्र के केड़ली गांव में सोमवार देर रात पारिवारिक विवाद के दौरान फायरिंग हो गई। घटना में बाबूलाल जाट गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनके पेट में लगने की जानकारी सामने आई है। घायल को परिजन तत्काल नोखा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पीबीएम अस्पताल बीकानेर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार देर रात कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि फायरिंग की नौबत आ गई। इसी दौरान चली गोली बाबूलाल जाट को लग गई।

 घटना की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक जरनैल सिंह व नोखा थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा माना जा रहा है। फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई और इसमें कौन-कौन शामिल था, इसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। मामले में संबंधित पक्षों से पूछताछ जारी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: