खुलासा न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठोड़ के सुपरविजन में थानाधिकारी धीरेन्द्र शेखावत की टीम ने कार्रवाई तीन प्रकरणों में पांच को गिरफ्तार किया है।
28 मई को परिवादी द्वारा दर्ज करवाए गए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मोनू, रिहान, इमरान को गिरफ्तार किया है। वहीं 25 मई को परिवादी द्वारा दर्ज करवाए गए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने प्रतीक खोखर को गिरफ्तार किया है। वहीं पॉक्सो से जुड़े एक अन्य मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित समीर को गिरफ्तार किया है ।जो कि सीकर का रहने वाला है। पुलिस ने समीर को न्यायालय में पेश कर पीसी पर लिया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ