Khulasa Online
Breaking
• सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट • एसआई भर्ती मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई, रद्द होने पर चयनित उम्मीदवारों ने दी थी चुनौती, सरकार ने अभी तक अपील नहीं की • उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर : कल जारी होंगे नीट यूजी के लिए प्रवेश पत्र, इतने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड • ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी का घटनाक्रम : कैसे सुरक्षा घेरा तोड़ घुसा संदिग्ध, फायरिंग के बाद कब-क्या हुआ? • टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला • सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट • एसआई भर्ती मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई, रद्द होने पर चयनित उम्मीदवारों ने दी थी चुनौती, सरकार ने अभी तक अपील नहीं की • उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर : कल जारी होंगे नीट यूजी के लिए प्रवेश पत्र, इतने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड • ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी का घटनाक्रम : कैसे सुरक्षा घेरा तोड़ घुसा संदिग्ध, फायरिंग के बाद कब-क्या हुआ? • टेकऑफ के दौरान विमान का इंजन फेल,आग लगी, कई यात्री घायल,  दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

सपनों की उड़ानः एक्सपर्ट बोलें अनुशासन, मेहनत और सही मार्गदर्शन ही सफलता का फॉर्मूला

rk
7 hours ago
सपनों की उड़ानः एक्सपर्ट बोलें अनुशासन, मेहनत और सही मार्गदर्शन ही सफलता का फॉर्मूला
सपनों की उड़ानः एक्सपर्ट बोलें अनुशासन, मेहनत और सही मार्गदर्शन ही सफलता का फॉर्मूला
दैनिक भास्कर और ईवा क्लासेस के सेमिनार में उमड़ा जनसैलाब
बीकानेर। दैनिक भास्कर और ईवा क्लासेस के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रविंद्र रंगमंच पर ‘सपनों की उड़ान’ करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। दो सत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों विद्यार्थी और उनके अभिभावक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सेमिनार के दौरान हॉल खचाखच भरा रहा और विद्यार्थियों में करियर को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। पहला सत्र सुबह 8 बजे से 11 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें एसएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी। ईवा क्लासेस के डॉ. जालुराम मोटसरा ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि अनुशासन, कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, टाइम मैनेजमेंट और लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि संस्थान की अनुभवी टीम और डिजिटल क्लासरूम के माध्यम से विद्यार्थियों को बेसिक से एडवांस स्तर तक तैयार किया जाता है, जिससे बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब छोटे शहरों के विद्यार्थियों के लिए भी अवसरों की कमी नहीं है। सही दिशा और मेहनत के दम पर बीकानेर के छात्र भी देश-विदेश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में चयनित होकर अपना भविष्य संवार रहे हैं। दूसरा सत्र सुबह 11 बजे से दोपहर 2ः30 बजे तक चला, जिसमें 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को सीयूईटी के माध्यम से देश के टॉप विश्वविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया, विषय चयन और करियर विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि सही विषय का चयन ही आगे के करियर की नींव तय करता है, इसलिए विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार विषय चुनना चाहिए। सेमिनार में ईवा क्लासेस के पूर्व छात्र-छात्राओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किस प्रकार सही मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत से उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की। इससे मौजूद विद्यार्थियों को प्रेरणा मिली और उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ा। इस दौरान विकास सुंडा आईपीएस, जेएनयू प्रोफेसर डाॅ. सुमन बेनीवाल, असिस्टेंट मैनेजर इन चाइनिज एयरवेज रेशमा सामोता ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि डॉ. जालुराम मोटसरा के मार्गदर्शन ने उनके करियर को नई दिशा दी, जिसके चलते उन्होंने विदेशी भाषा के क्षेत्र में सफलता हासिल की। इसके अलावा टोयोटा ग्रुप के सीनियर एसोसिएट अरुण शर्मा, दिल्ली यूनिवर्सिटी के डाॅ. नरेंद्र शर्मा, एमपी के डिप्टी डायरेक्टर माई भारत मंगल जाखड़, एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. सुरेंद्र जांदू, इंटेलिजेंस ऑफिसर पंकज स्वामी और दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर मोहनलाल डेलू सहित कई विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
 
चयनित विद्यार्थियों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान सीजीएलई रिजल्ट-2025 में चयनित विद्यार्थियों का मंच पर सम्मान किया गया। यह पल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए खास रहा। सम्मानित छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन को दिया। डॉ. मोटसरा ने बताया कि पिछले 21 वर्षों से संस्थान लगातार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है। डिजिटल क्लासरूम, नियमित टेस्ट सीरीज और व्यक्तिगत मार्गदर्शन के जरिए विद्यार्थियों की तैयारी को मजबूत किया जाता है, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
 
- करियर के नए अवसरों से कराया अवगत
सेमिनार के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को पारंपरिक करियर विकल्पों के साथ-साथ नए और उभरते क्षेत्रों के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही एसएससी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न, महत्वपूर्ण टॉपिक्स और तैयारी की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने भी खुलकर सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल और सटीक जवाब देकर समाधान किया। कुल मिलाकर यह सेमिनार विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा का बड़ा मंच सा

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: