Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

एसपी के निर्देश पर पुलिस का स्पा सेंटरों पर लगातार कार्यवाही: फिर मारी रेड दो युवतियां सहित पांच जनों को दबोचा

Bansal
5 months ago
एसपी के निर्देश पर पुलिस का स्पा सेंटरों पर लगातार कार्यवाही: फिर मारी रेड दो युवतियां सहित पांच जनों को दबोचा


एसपी के निर्देश पर पुलिस का स्पा सेंटरों पर लगातार कार्यवाही: फिर मारी रेड दो युवतियां सहित पांच जनों को दबोचा
बीकानेर।  बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा के आते ही पूरे जिले में थानाधिकारी अलर्ट मोड पर आ गये है। प्रत्येक थानाधिकारी अपने अपने इलाकों में कार्यवाही कर रही है। बीकानेर कोटगेट पुलिस लगातार स्पा सेंटरों पर कार्यवाही कर रही है तो शुक्रवार को  जिले के नोखा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर दो युवतियों सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर की गई।जानकारी के अनुसार, सीओ जरनैल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नागौर रोड स्थित डीप लग्जरी स्पा सेंटर पर छापेमारी की। लंबे समय से यहां संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो युवतियों और तीन युवकों को दबोच लिया, जिन्हें थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा गया। फिलहाल पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
सीओ जरनैल सिंह ने बताया कि बिना वैध पहचान पत्र के होटल और रेस्टोरेंट में ठहराने या प्रवेश देने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई में एसआई मोहनलाल, एएसआई राकेश कुमार, हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, कांस्टेबल आनंद, लक्ष्मण, शंकरलाल तथा महिला कांस्टेबल विमला और माया सहित पुलिस टीम शामिल रही।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: