Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मिले खाद्य मंत्री गोदारा, ‘गिव अप’ अभियान की दी जानकारी

rk
2 months ago
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मिले खाद्य मंत्री गोदारा, ‘गिव अप’ अभियान की दी जानकारी

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मिले खाद्य मंत्री गोदारा, ‘गिव अप’ अभियान की दी जानकारी
बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सुमित गोदारा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को प्रदेश में चलाए गए ‘गिव अप’ अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में जुड़े अपात्र लोगों को स्वेच्छा से लाभ छोडऩे के लिए प्रेरित करने तथा पात्र लोगों को इसका लाभ उपलब्ध करवाने के लिए यह अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि गिव अप अभियान की शुरुआत 1 नवंबर 2024 को की गई। करीब सोलह महीने चले इस अभियान के तहत लगभग 55 लाख लोगों ने स्वप्रेरणा से खाद्य सब्सिडी छोड़ी। 27 लाख लाभार्थियों के नाम ई-केवाईसी नहीं करवाने के कारण खाद्य सुरक्षा सूची से स्वत: हट गए। इस प्रकार 82 लाख पात्र वंचितों के लिए खाद्य सुरक्षा सूची में जगह बनी। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 26 जनवरी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा खाद्य सुरक्षा पोर्टल पुन: प्रारंभ किया गया। इसके बाद करीब 77 लाख वंचित पात्रों को खाद्य सुरक्षा से जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का प्रदेश के लाखों जरूरतमंद उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ मिला है। गोदारा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने इस अभियान की सराहना की। उल्लेखनीय है कि गोदारा ने प्रदेश के सभी 41 जिलों का दौरा करते हुए प्रत्येक जिले के रसद अधिकारी को लक्ष्य दिए और अधिकारियों की बैठकें ली। उन्होंने विभिन्न माध्यमों से सक्षम लोगों से योजना का लाभ छोडऩे का आह्वान किया, जिससे प्रेरित होकर प्रदेश के लाखों लोगों ने स्वेच्छा से इस योजना का लाभ छोड़ा। इस दौरान गोदारा ने प्रदेश में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: