Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा,मिलावटखोरी पर कार्रवाई, 318 लीटर कुकिंग फूड जब्त ; 50 किलो दूषित मिठाई नष्ट

Bansal
2 weeks ago
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा,मिलावटखोरी पर कार्रवाई, 318 लीटर कुकिंग फूड जब्त ; 50 किलो दूषित मिठाई नष्ट


 खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा,मिलावटखोरी पर कार्रवाई, 318 लीटर कुकिंग फूड जब्त ; 50 किलो दूषित मिठाई नष्ट
नोखा।खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को नोखा कस्बे में मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने आधा दर्जन रेस्टोरेंट और मिठाई विक्रेताओं पर छापा मारा। इस दौरान 318 लीटर कुकिंग फूड (पाम ऑयल की श्रेणी का) जब्त किया गया। साथ ही, करीब 50 किलो दूषित मिठाई को मौके पर ही नष्ट करवाया गया।खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, जैन रेस्टोरेंट, शर्मा जी मिठाई, शर्मा जी डेयरी और श्याम केमिकल जैसे प्रतिष्ठानों से मिठाई, दूध, दही, जलेबी और मावा समेत कई खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं।
इन सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि मिलावटखोर कार्रवाई से बचने के लिए खाद्य तेल के नए नाम और प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं।कार्रवाई के दौरान मिला कुकिंग फूड पाम ऑयल की श्रेणी का बताया गया है। टीम ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और मिलावट न करने की चेतावनी दी।अधिकारियों ने साफ किया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों से आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रखेगा। इस कार्रवाई में एफएसओ भानुप्रताप, सुरेंद्र सिंह और राकेश कुमार शामिल थे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: