Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

यूजीसी के विरोध में पदयात्रा पहुंची बीकानेर, अनेक जगहों पर हुआ भव्य स्वागत

2 weeks ago
यूजीसी के विरोध में पदयात्रा पहुंची बीकानेर, अनेक जगहों पर हुआ भव्य स्वागत

खुलासा न्यूज,बीकानेर। यूजीसी के विरोध में श्री राजपूत करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना एवं क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग के अध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में पदयात्रा बीकानेर पहुंची। बीकानेर जिला कलेक्टर को महिपाल सिंह मदेरणा एवं अन्य साथियों ने मिलकर यूजीसी के विरोध में ज्ञापन प्रस्तुत किया।

 इसके पश्चात आयोजक क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग के सदस्यों द्वारा पैदल यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। पदयात्रा वीर दुर्गादास सर्कल पर पहुंची, और महिपाल सिंह मकराना एवं करण प्रताप सिंह सिसोदिया ने वीर दुर्गादास की मूर्ति पर माल्यार्पण किया । जहां से रवाना होकर पदयात्रा म्यूजियम सर्किल पहुंची जहां पर करण ऑटोमोबाइल के परिवार ने उनका पुष्प वर्षा कर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया ।


इसी क्रम में पदयात्रा का आगे छ न्याति ब्राह्मण समाज द्वारा सोफिया स्कूल के सामने सैकड़ो लोगों ने दो जेसीबी मशीन के माध्यम से पदयात्रा पर पुष्प वर्षा की एवं समस्त पद यात्रियों को ओपरना पहनाकर एवं माला पहनाकर उनका स्वागत सत्कार किया । 


इससे आगे  सोफिया स्कूल के समक्ष पदयात्रा का क्षत्रिय सभा तिलक नगर ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पदयात्रियों के साथ मकराना एवं सिसोदिया का साफा पहनकर एवं माला पहनाकर एवं तलवार भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया । बाईपास के पास सेवानिवृत्ति पुलिस कर्मचारी संघ के मनोहर सिंह लूना अध्यक्ष ने सभी साथियों के साथ मिलकर पदयात्रियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया । अब यह पदयात्रा गंतव्य स्थान पर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी और कल सुबह अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेगी। इस पदयात्रा में मुख्य रूप से क्षत्रिय सभा के मोहन सिंह नाल, रणवीर सिंह नोखड़ा ,विक्रम सिंह,  नरेंद्र सिंह पवार, भगवान सिंह मेड़तिया, नरेंद्र सिंह स्यानी तिलक नगर से नरेंद्र सिंह आबडसर, भगवान सिंह राठौड़, राजपाल सिंह भाटी एवं छ न्याति ब्राह्मण समाज की ओर से पाराशर नारायण शर्मा, राजीव शर्मा, बनवारी शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे ।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: