Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, आज इतने रुपए हुए कम

1 month ago
लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, आज इतने रुपए हुए कम

लगातार दूसरे दिन सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, आज इतने रुपए हुए कम 

नई दिल्ली । गोल्ड और सिल्वर मार्केट में लगातार दूसरे दिन गिरावट है। आज यानी 1 फरवरी को वायदा बाजार में चांदी करीब 25 हजार रुपए (9%) गिर गई।

1 किलो चांदी का भाव 2.65 लाख रुपए पर आ गया। सोने में भी करीब 12 हजार रुपए (8%) की गिरावट है। 10 ग्राम सोना 1.38 लाख रुपए पर आ गया है।

सर्राफा बाजार आज बंद, 30 जनवरी को चांदी 40 हजार गिरी

सर्राफा बाजार आज बंद है। इससे पहले 30 जनवरी को चांदी 40,638 रुपए और सोना 9,545 रुपए सस्ता हुआ था। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 3,39,350 रुपए किलो पर आ गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,65,795 रुपए पर आ गया है।

दो दिन में सोना ₹31 हजार और चांदी ₹1.36 लाख सस्ती

वायादा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के दाम में दो दिन में 31 हजार रुपए की गिरावट हुई है।
29 जनवरी को ये 1.69 लाख रुपए पर पहुंच गया था, जो आज 1.38 लाख रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
चांदी की कीमत में 1.36 लाख रुपए की गिरावट हुई है। 29 जनवरी को ये 4.01 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी, जो आज 2.65 लाख रुपए पर ट्रेड कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: