Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

राजस्थान में आज 19 जिलों में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान, तेज गति से चलेगी हवाएं

rk
1 week ago
राजस्थान में आज 19 जिलों में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान, तेज गति से चलेगी हवाएं

 राजस्थान में आज 19 जिलों में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान, तेज गति से चलेगी हवाएं

जयपुर। नौतपा के बीच भीषण गर्मी से जूझ रहे प्रदेशवासियों को आगामी एक सप्ताह तक राहत मिलने वाली है। मौसम केन्द्र ने प्रदेश में आगामी 3 दिन तेज अंधड़ के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम केन्द्र ने शनिवार को 19 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम केन्द्र ने शनिवार को प्रदेश के उत्तरी, पूर्वी, पूर्वोत्तर जिलों में 60-70 किमी की रफ्तार से हवा चलने और बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम संबंधी इन गतिविधियों के 2 दिन और जून के प्रथम सप्ताह तक जारी रहने की संभावना जताई है।

वैसे सुबह 3.30 बजे जारी मौसम विभाग के अपडेट में जोधपुर, पाली, राजसमंद, उदयपुर, सलूम्बर, चित्तौड़गढ़, बूंदी, भीलवाड़ा, व्यावर, नागौर, अजमेर, कोटा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, टोंक, जयपुर, डीडवाना-कुचामन, झालावाड़ तथा बारां जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तीव्र मेघगर्जन गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएं 40-60 किमी/घंटा, धूलभरी आंधी, ओलावृष्टि तथा हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं दूसरी तरफ सवाई माधोपुर, दौसा, अलवर, कोटपूतली बहरोड़, सीकर, चूरू, बीकानेर, फलोदी, बालोतरा, जालोर, सिरोही, करौली तथा झुंझुनू जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन/गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएं 30-40 किमी/घंटा तथा हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: