Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पूर्व सीएम अशोक गहलोत का करारा तंज, कहा- हर राज में भ्रष्टाचार, भैंस-बकरी की तरह बिक रहे हैं एमपी-एमएलए

1 month ago
पूर्व सीएम अशोक गहलोत का करारा तंज, कहा- हर राज में भ्रष्टाचार, भैंस-बकरी की तरह बिक रहे हैं एमपी-एमएलए

खुलासा न्यूज, बीकानेर। कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान के तीन बार के मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत कहा कि जैसे घोड़े, गधे, भैंस और बकरी बिकते हैं, उस प्रकार एमपी-एमएलए बिकने लग गए हैं। उन्होंने कहा- राजस्थान में करप्शन की हदें पार हो गई हैं। थानों के अंदर पैसा खाते हैं। हर राज में करप्शन होता है, मैं स्वीकार करता हूं। इस बार तो सारा रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। रेप जैसे मामले में जब लोग थानों में जाते हैं तो कहते हैं तुम जाकर समझौता कर लो। गहलोत मंगलवार को जोधपुर के दौरे पर थे। सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, पेंशन योजनाओं और पानी संकट को लेकर राज्य सरकार को घेरा।

 


गहलोत ने पिछली कांग्रेस सरकार में शुरू की गई योजनाओं को बंद करने पर भी सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा- मैं सोमवार को उदयपुर और जालोर दौरे पर था। रास्तेभर में लोगों के आंसू देखे। बुजुर्गों को तीन-चार महीने से पेंशन नहीं मिल रही है।


गहलोत ने कहा कि ऑपरेशन लोटस को लेकर मेरा मुंह मत खुलवाओ। ये सरकार डेमोक्रेसी खत्म कर रही है। बंगाल में 80 में से 60 एमएलए और 28 में से 20 एमपी गायब हो गए। आजकल एमएलए-एमपी ऐसे बिक रहे हैं जैसे गधे-घोड़े, भैंस और बकरी बिकते हैं। जनता को इस पर गंभीरता से सोचने की जरूरत है। पब्लिक नहीं चेती तो देश का भविष्य न जाने क्या होगा? जोधपुर में पिछले शुक्रवार को हुई फायरिंग की घटना को लेकर गहलोत ने कहा कि इस घटना में पीडि़तों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा था। राजस्थान में हत्या, रेप और फायरिंग जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। भ्रष्टाचार ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: