राजस्थान ब्रेकिंग: पूर्व मंत्री और दिग्गज नेता ने छोड़ी कांग्रेस, डोटासरा पर लगाए थे आरोप
राजस्थान ब्रेकिंग: पूर्व मंत्री और दिग्गज नेता ने छोड़ी कांग्रेस, डोटासरा पर लगाए थे आरोप
जयपुर। पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद अब पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी है। विश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट करके कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की है। कांग्रेस छोड़ने का ऐलान करते हुए विश्वेंद्र सिंह ने फिर प्रदेशाध्यक्ष पर निशाना साधा है। डोटासरा के खिलाफ बयानबाजी के बाद विश्वेंद्र सिंह पर प्रदेश कांग्रेस ने कार्रवाई करने की सिफारिश की थी। पार्टी कोई फैसला लेती इससे पहले ही विश्वेंद्र सिंह ने खुद कांग्रेस छोड़ने की घोषणा कर दी।
विश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा- मेरा सार्वजनिक जीवन खुली किताब है, बेदाग है। मैंने मेरे दामन पर कभी दाग न तो लगने दिया और न ही लगने दूंगा। ऐसी परिस्थिति में दम घुटने से मरने के बजाय स्वाभिमान की मौत मरना बेहतर है। मेरे पुरखों ने कभी ऐसी चीजों से समझौता नहीं किया, उनका अनुसरण करते हुए मैं भी आपको अलविदा कहने में ही अपनी भलाई समझता हूं। मैं शायद अब आपकी गलत रीति-नीति के साथ कदमताल नहीं कर पाऊंगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ