Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण, पत्नी ने रिसीव किया

rk
2 weeks ago
बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण, पत्नी ने रिसीव किया

बीकानेर के पूर्व सांसद को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण, पत्नी ने रिसीव किया

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की 66 प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में सबसे पहले दिवंगत फिल्म अभिनेता और बीकानेर के पूर्व सांसद धर्मेंद्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनकी ओर से यह सम्मान उनकी पत्नी अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी ने ग्रहण किया।

वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उनकी कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने इसी वर्ष वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। साल 2026 में कुल 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए जाने हैं। इनमें से 66 हस्तियों को सम्मानित किया जा चुका है, जबकि शेष 65 विजेताओं को अगले चरण में सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा के. पजनीवेल को पारंपरिक मार्शल आर्ट सिलंबम में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया। सम्मान ग्रहण करने से पहले उन्होंने जमीन पर लेटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रणाम किया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: