बीकानेर: पंचायत के दौरान लाठी-कुल्हाड़ी चली, 4 लोग गंभीर घायल बीकानेर रेफर
बीकानेर: पंचायत के दौरान लाठी-कुल्हाड़ी चली, 4 लोग गंभीर घायल बीकानेर रेफर
बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र के आरडी 837 पर बुधवार को पंचायत में विवाद बढ़ गया। समझौते के लिए बुलाई गई इस पंचायत में लाठी, कुल्हाड़ी और ईंट-पत्थर चले, जिससे चार लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, खाजूवाला निवासी पवन कुमार ने आठ नामजद लोगों के खिलाफ घर और फैक्ट्री में घुसकर हमला करने, तोड़फोड़ और नकदी-जेवर छीनने का मामला दर्ज कराया है। पवन के पिता अमरचंद की आरडी 837 पर इंटरलॉक ब्लॉक बनाने की फैक्ट्री है।
पवन ने बताया कि मंगलवार को दिलीप सिंह ने उनके साथ मारपीट की थी। इस विवाद के समझौते के लिए बुधवार को पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने अचानक लाठी, कुल्हाड़ी और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमलावर फैक्ट्री में घुसकर गाड़ियों व फैक्ट्री में तोड़फोड़ की। काउंटर से 60 हजार रुपए और पवन व लेखराम के गले से चांदी की चेन भी छीन ली गई। पुलिस ने दिलीप सिंह, बीर सिंह, मानसिंह, खीव सिंह, महेंद्र सिंह, राम सिंह, शिव कुमार और नरेश सिंह भाटी पर केस दर्ज किया है। घायल वीरेंद्र सिंह, खीव सिंह, जसवीर सिंह और दिलीप सिंह का पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ