Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, बीकानेर से जोधपुर जा रहे चार लोगों की मौत

Bansal
3 months ago
कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, बीकानेर से जोधपुर जा रहे चार लोगों की मौत

खुलासा न्यूज,बीकानेर। कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने और चार लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नागौर के बीकानेर-जोधपुर बाईपास पर रिंग रोड़ की है। जहां पर बीकानेर की और से जा रही कार सामनेे से आ रहे ट्रक से भिड़ गयी।

 

हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत में पति- पत्नी और बेटे सहित 4 लोगों की मौत हो गई। दोनों गाडिय़ों की टक्कर के बाद धमाके जैसी आवाज आई और कुछ देर बाद आग लग गई।

 


मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवार लोगों को खींचकर बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया। 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अस्पताल ले जाते समय रास्ते में 2 और घायलों ने दम तोड़ दिया।
सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

 हादसे में जय सिंह  पुत्र प्रेम सिंह, उसकी पत्नी सुमन कंवर  और बेटा इंद्रवर्धन सिंह के साथ जयसिंह की मौसेरी सास लक्ष्मी कंवर की मौत हो गई। सभी मृतक जोधपुर के रहने वाले थे, जो बीकानेर से जोधपुर जा रहे थे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: