Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

प्लॉट पर कब्जा करने की नियत से फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की, पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

rk
1 week ago
प्लॉट पर कब्जा करने की नियत से फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की, पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

 

प्लॉट पर कब्जा करने की नियत से फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की, पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
 बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में एक प्लॉट पर कब्जा करने की नीयत से फर्जी दस्तावेज तैयार करने और धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार लूणकरणसर के मिठडिय़ा निवासी उम्मेद सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके सूरज विहार कॉलोनी, उदासर स्थित प्लॉट पर कब्जा करने की नीयत से फज़ऱ्ी दस्तावेज तैयार कर हड़पने का प्रयास किया।
रिपोर्ट में परिवादी ने पाना कंवर पत्नी आसू सिंह निवासी किकासर सरदारशहर, अंजू कंवर पत्नी पन्ने सिंह निवासी जैसलमेर, महताब सिंह निवासी किकासर, पूर्ण सिंह निवासी नाचना तथा प्रेम सिंह पुत्र भंवर सिंह निवासी सूरज कॉलोनी, जयपुर रोड बीकानेर को नामजद किया गया है।
परिवादी का आरोप है कि आरोपियों ने स्टाम्प में काटछांट कर एवं कूटरचना करते हुए विनोद कंवर के नाम की जगह पाना कंवर का नाम दर्ज कर दिया। इसके बाद कथित जाली स्टाम्प का उपयोग कर अंजू कंवर के नाम इकरारनामा तैयार किया गया तथा उसे असली दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत करते हुए नोटरी भी करवाई गई।
शिकायत में कहा गया है कि उक्त फर्जी इकरारनामे के आधार पर उसे लगातार परेशान किया जा रहा है तथा उसके भूखंड पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: