Khulasa Online
Breaking
• बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट • बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग कल, ममता के सामने भाजपा के सुवेंदु अधिकारी मैदान में • चुनावों के बाद पेट्रोल और डीजल कीमतें बढ़ाने की योजना पर मंत्रालय का बड़ा बयान • सप्त शक्ति कमांड द्वारा ईसीएचएस सेमिनार आयोजित • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

विभागीय वेबसाइट-सोशल मीडिया से डाटा लेकर अफसरों-कर्मचारियों से ठगी, साइबर अपराधी मैसेज भेजकर मांग रहे रुपए; पुलिस ने सतर्क रहने की दी चेतावनी, कहा- ठगी पर ऐसे करें शिकायत

rk
7 hours ago
विभागीय वेबसाइट-सोशल मीडिया से डाटा लेकर अफसरों-कर्मचारियों से ठगी, साइबर अपराधी मैसेज भेजकर मांग रहे रुपए;  पुलिस ने सतर्क रहने की दी चेतावनी, कहा- ठगी पर ऐसे करें शिकायत

विभागीय वेबसाइट-सोशल मीडिया से डाटा लेकर अफसरों-कर्मचारियों से ठगी, साइबर अपराधी मैसेज भेजकर मांग रहे रुपए;  पुलिस ने सतर्क रहने की दी चेतावनी, कहा- ठगी पर ऐसे करें शिकायत

जयपुर। सोशल मीडिया पर कर्मचारी के पास अफसर की प्रोफाइल फोटो लगे नंबर से मैसेज आता है- “मैं मीटिंग में हूं। कॉल नहीं ले सकता। तुरंत कुछ रुपए या गिफ्ट वाउचर भेज दो।” बड़े अधिकारी की प्रोफाइल फोटो, आदेश और इमरजेंसी स्थिति देखते हुए कर्मचारी बिना सोचे-समझे रुपए ट्रांसफर कर देता है। बाद में पता चलता है कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुका है। प्रदेश में इसी तरह 'पहचान चोरी' के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

इस पर पुलिस ने लोगों को सचेत रहने की एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने कहा- साइबर ठग सोशल मीडिया या सरकारी विभागीय वेबसाइट से डाटा लेकर ठगी कर रहे हैं।

अधिकारियों की पहचान का दुरुपयोग कर डिजिटल ठगी

राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने विशेष एडवाइजरी जारी कर आम लोगोंं और कर्मचारियों को सतर्क रहने की अपील की है। एडीजी साइबर क्राइम वी.के. सिंह के निर्देश पर जारी चेतावनी में बताया गया कि अपराधी अब अधिकारियों की पहचान का दुरुपयोग कर डिजिटल ठगी कर रहे हैं।

डीआईजी (साइबर क्राइम) शांतनु कुमार सिंह ने बताया- ठग वारदात से पहले पूरी तैयारी करते हैं। वे विभागीय वेबसाइट से अधिकारियों की जानकारी जुटाते हैं और फिर LinkedIn और सोशल मीडिया जैसे प्लेटफार्म से उनके परिचितोंं की जानकारी हासिल करते हैं। कई मामलों में साइबर ठग वॉट्सएप ग्रुप्स में सेंध लगाकर डाटा भी जुटा लेते हैं।

साइबर अपराधी ऐसे कर रहे धोखाधड़ी

डीआईजी (साइबर क्राइम) शांतनु कुमार सिंह ने बताया- साइबर अपराधी अब ठगी में एआई तकनीक का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। साइबर ठग डीपफेक वॉइस के जरिए अधिकारियों की आवाज की हूबहू नकल कर कॉल करते हैं, जबकि स्पूफ ईमेल के माध्यम से असली जैसे दिखने वाले ईमेल आईडी से धोखाधड़ी की जाती है। कई बार मेडिकल इमरजेंसी का बहाना बनाकर भी तुरंत रुपए की मांग करते हैं।

पुलिस ने कहा- ठगी पर ऐसे करें शिकायत

पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी नए नंबर से आए ऐसे संदेश पर तुरंत आधिकारिक नंबर पर पुष्टि करें और बिना जांच-पड़ताल कोई वित्तीय लेनदेन न करें। ओटीपी, बैंक डिटेल या अन्य निजी जानकारी साझा करने से भी बचें।

साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930, हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 और 9257510100, नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस ने कहा- सतर्कता और जागरूकता ही ऐसे हाई-टेक फ्रॉड से बचाव का सबसे कारगर तरीका है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: