Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

जनगणना के नाम पर ठग दे सकते है दस्तक,प्रशासन व पुलिस ने आमजन को किया जागरूक

rk
7 hours ago
जनगणना के नाम पर ठग दे सकते है दस्तक,प्रशासन व पुलिस ने आमजन को किया जागरूक

 

जनगणना के नाम पर ठग दे सकते है दस्तक,प्रशासन व पुलिस ने आमजन को किया जागरूक
महेश देरासरी
महाजन।  प्रदेशभर में शुरू हुई जनगणना को लेकर जहां प्रशासन तैयारियों में जुटा है वहीं साइबर अपराधियों की सक्रियता की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी एहतियात तौर पर सतर्कता बरतने की अपील की है। आशंका यह भी है कि ठग गणनाकर्मियों के भेष में घर-घर जाकर लोगों से व्यक्तिगत जानकारी हासिल करने का प्रयास कर सकते है। साथ ही मोबाइल पर लिंक भेजकर, ओटीपी मांगकर ठगी कर सकते है।
पुलिस व प्रशासन की ओर से नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय है, जिसे जनगणना अधिनियम 1948 के तहत संरक्षित किया गया है। इसके बावजूद नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जनगणना में लगे कर्मचारियों ने बताया कि जनगणना के दौरान केवल निर्धारित 33 प्रकार के प्रश्न ही पूछे जाते है। इसके अतिरिक्त यदि कोई व्यक्ति अन्य संवेदनशील जानकारी मांगता है तो तुरंत साझा न करें। ऐसे में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित किए बिना जानकारी देना जोखिम भरा हो सकता है।
ये जानकारी देने से बचें-
कर्मचारियों के अनुसार जनगणना कर्मी कभी भी बैंक खाते की जानकारी, एटीएम या क्रेडिट कार्ड नंबर, यूपीआई पिन, पासवर्ड या ओटीपी जैसी संवेदनशील जानकारी नहीं मांगते। यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की जानकारी मांगता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आधार, पैन या अन्य दस्तावेजों की फोटो कॉपी देने की भी जरूरत नहीं है। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जनगणना प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है। किसी भी प्रकार के शुल्क की मांग किए जाने पर उसे अस्वीकार करें। साथ ही जनगणना के नाम पर भेजे गए संदिग्ध लिंक या ऐप से भी दूरी बनाए रखें तथा अपनी वित्तीय गोपनीयता का विशेष ध्यान रखें।
डिजिटल जनगणना एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी है, लेकिन सतर्कता भी उतनी ही आवश्यक है। अधिकृत गणनाकर्मी केवल निर्धारित प्रश्न ही पूछेंगे। तथा किसी भी स्थिति में खाता संबंधी गोपनीय जानकारी मांगी जाती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
कौनसे प्रश्न पूछे जा सकेंगे
मकान व भवन से जुड़ी जानकारी
पेयजल, बिजली, शौचालय, रसोई व ईंधन सुविधाएं।
परिवार के मुखिया का नाम व लिंग। परिवार के सदस्यों की संख्या। सामाजिक वर्ग व वैवाहिक स्थिति। मोबाइल, इंटरनेट, कंप्यूटर जैसी डिजिटल सुविधाएं। वाहन आदि से संबंधित जानकारी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: