Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

25 मार्च से बंद हो सकती है फ्री दवा सुविधा, पेंशनर्स पर पड़ेगा बड़ा असर, जाने कारण

rk
2 months ago
25 मार्च से बंद हो सकती है फ्री दवा सुविधा, पेंशनर्स पर पड़ेगा बड़ा असर, जाने कारण

 25 मार्च से बंद हो सकती है फ्री दवा सुविधा, पेंशनर्स पर पड़ेगा बड़ा असर, जाने कारण 

राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम इस समय गंभीर भुगतान संकट से गुजर रही है। यह योजना राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स को कैशलेस इलाज और दवाओं की सुविधा देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी, लेकिन अब इससे जुड़े अस्पतालों और फार्मेसी इकाइयों को समय पर भुगतान नहीं मिल पा रहा है। योजना से जुड़े अस्पतालों और फार्मेसी संगठनों के समूह राजस्थान एलायंस ऑफ हॉस्पिटल एसोसिएशंस (राहा) ने आरोप लगाया है कि पिछले 7 से 9 महीनों से उनका भुगतान लंबित है। 

इसी के चलते उन्होंने चेतावनी दी है कि 25 मार्च से जयपुर में योजना के तहत चल रही ओपीडी फार्मेसी में कैशलेस दवाओं की सुविधा अस्थायी रूप से बंद की जा सकती है। इस फैसले का सबसे ज्यादा असर उन मरीजों पर पड़ेगा जो नियमित रूप से दवाओं पर निर्भर हैं। खासकर पेंशनर्स जो इस योजना के तहत मुफ्त या कैशलेस दवाओं का लाभ लेते हैं, उन्हें सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दवाओं की सुविधा बंद होने से उन्हें अपनी जेब से खर्च करना पड़ सकता है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: