Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी की ईरान जंग पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, कहा- टीम इंडिया की तरह काम करना होगा, तैयारियों की हुई समीक्षा • कुदरत का कहर : श्रीनगर-लेह हाईवे पर एवलांच, 6 की मौत, 12 से ज्यादा वाहन 6 फीट बर्फ में दबे • ईरान ने मिसाइलों पर थैंक्यू इंडिया लिखा, इजराइल पर दागीं, इन पर पाकिस्तान का भी नाम • भारत की सैन्य ताकत में होगा इजाफा : 2.38 लाख करोड़ के रक्षा सौदों पर मुहर, एस-400 की अतिरिक्त खरीद को मंजूरी • रामलला का हुआ सूर्य तिलक, पंचामृत से अभिषेक, स्वर्ण जडि़त पीतांबर पहनाया, अयोध्या में 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे • पीएम मोदी की ईरान जंग पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, कहा- टीम इंडिया की तरह काम करना होगा, तैयारियों की हुई समीक्षा • कुदरत का कहर : श्रीनगर-लेह हाईवे पर एवलांच, 6 की मौत, 12 से ज्यादा वाहन 6 फीट बर्फ में दबे • ईरान ने मिसाइलों पर थैंक्यू इंडिया लिखा, इजराइल पर दागीं, इन पर पाकिस्तान का भी नाम • भारत की सैन्य ताकत में होगा इजाफा : 2.38 लाख करोड़ के रक्षा सौदों पर मुहर, एस-400 की अतिरिक्त खरीद को मंजूरी • रामलला का हुआ सूर्य तिलक, पंचामृत से अभिषेक, स्वर्ण जडि़त पीतांबर पहनाया, अयोध्या में 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

प्रज्ञानम् में हिंदी मीडियम के विज्ञान वर्ग विधार्थियो हेतु निःशुल्क नीट कोचिंग

7 hours ago
प्रज्ञानम् में हिंदी मीडियम के विज्ञान वर्ग विधार्थियो हेतु निःशुल्क नीट कोचिंग

प्रज्ञानम् में हिंदी मीडियम के विज्ञान वर्ग विधार्थियो हेतु निःशुल्क नीट कोचिंग

बीकानेर।  राजस्थान बोर्ड दसवीं का परिणाम 25 March को घोषित हो चुका है। आर्थिक रूप से कमजोर व प्रतिभावान छात्र छात्राओं के लिए सुशीला-केशव सेवा संस्थान  व सिंथेसिस द्वारा संयुक्त रूप से संचालित प्रज्ञानम् द्वारा निःशुल्क नीट कोचिंग 11वीं विज्ञान वर्ग की प्रवेश परीक्षा  10अप्रैल शनिवार को करवाने जा रहा है । यह प्रवेश परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए  जो विज्ञान वर्ग से बायोलॉजी  में 11वीं कक्षा में प्रवेश लेना चाहते हैं।
प्रज्ञानम अकादमिक निदेशक श्रीमती एकता गोस्वामी के अनुसार परीक्षा का समय शाम 5 से 6 बजे रहेगा । परीक्षा परिणाम  के बाद प्रवेश मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को दिया जाएगा। | प्रवेश परीक्षा में कक्षा 10वी के विज्ञान के कुल 50वस्तुनिष्ठ प्रश्न  होगें। परीक्षा की समयावधि 1घंटा रहेगी। परीक्षा में  सही उत्तर के लिये 4अंक निर्धारित है व ग़लत उत्तर के लिये 1 अंक ऋणात्मक होगा। विद्यार्थी का चयन प्रवेश परीक्षा, अभिभावक सहित साक्षात्कार व घर जाकर पूर्ण सर्वेक्षण करने के पश्चात किया जायेगा ताकि  वास्तविक आर्थिक रूप से कमज़ोर विद्यार्थी ही इस निःशुल्क कोचिंग से लाभान्वित होवे ।
प्रशासनिक निदेशक शोभा शर्मा ने बताया कि इस निःशुल्क कोचिंग में प्रवेश के लिए सम्बंधित विधार्थी के 10वीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक तथा परिवार की कुल मासिक आय 15,000/- रूपये से कम होनी आवश्यक है। प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी फॉर्म  कांता खतूरिया कालोनी स्थित प्रज्ञानम् ऑफिस से 2 अप्रैल से शाम 3से 6बजे के बीच प्राप्त कर सकते हैं या गूगल फॉर्म भर ऑनलाइन जमा करवा सकते है । आवश्यक दस्तावजे फॉर्म के साथ लगाने जरूरी है ।    प्रवेश परीक्षा संबंधित जानकारी के लिए  प्रज्ञानम के   +91 7073900333 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं
आवेदन करने के लिए गूगल फॉर्म का लिंक दिया है यहां से फॉर्म भर सकते है 
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdt63oHDZNebMkxU4C22nuFg4Vz1yByrcr-3rUFIvJO7UqQEw/viewform?usp=publish-editor

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: