Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

मुख्य शहरों से लेकर दूरस्थ सीमांत क्षेत्रों तक — एक साझा तिरंगा

rk
1 month ago
मुख्य शहरों से लेकर दूरस्थ सीमांत क्षेत्रों तक — एक साझा तिरंगा

मुख्य शहरों से लेकर दूरस्थ सीमांत क्षेत्रों तक — एक साझा तिरंगा

Jaipur, Saturday, 09 May 2026:- आर्मी पब्लिक स्कूल, जयपुर के 13 युवा एवं उत्साही छात्र 10 मई 2026 से 16 मई 2026 तक जम्मू एवं कश्मीर के अग्रिम क्षेत्रों के लिए “रिवर्स” नेशनल इंटीग्रेशन टूर पर रवाना हो रहे हैं। यह भ्रमण मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी कमान के तत्वावधान में तथा उत्तरी कमान की “ऐस ऑफ स्पेड्स डिवीजन” के समन्वय से आयोजित किया जा रहा है। इस पहल की परिकल्पना लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह, आर्मी कमांडर, सप्त शक्ति कमान के मार्गदर्शन में की गई है, जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, राष्ट्र गौरव एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना है।

इस दल को एमजी एओसी, सप्त शक्ति कमान द्वारा आर्मी पब्लिक स्कूल, जयपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विद्यार्थियों से संवाद के दौरान जनरल अधिकारी ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए प्रेरित किया कि वे जम्मू एवं कश्मीर की संस्कृति, परंपराओं तथा वहाँ के लोगों के अदम्य साहस एवं जज़्बे को निकट से समझकर बहुमूल्य अनुभव प्राप्त करें।

यह भ्रमण भारतीय सेना की एक समर्पित टीम के साथ संचालित किया जा रहा है, जो युवाओं के साथ निरंतर संवाद, राष्ट्रीय एकीकरण तथा भावी पीढ़ियों में “एकता में विविधता” की भावना को प्रोत्साहित करने के प्रति भारतीय सेना की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: