Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

प्रमुख  शहरों से लेकर दुर्गम सीमांत क्षेत्रों तक - एक साझा तिरंगा

2 months ago
प्रमुख  शहरों से लेकर दुर्गम सीमांत क्षेत्रों तक - एक साझा तिरंगा
प्रमुख  शहरों से लेकर दुर्गम सीमांत क्षेत्रों तक - एक साझा तिरंगा
 
आर्मी पब्लिक स्कूल जयपुर के छात्र 10–17 मई के दौरान मुख्यालय दक्षिण पश्चिमी कमान के तत्वावधान में तथा ऐस ऑफ स्पेड्स डिवीजन, उत्तरी कमान के समन्वय से आयोजित “रिवर्स नेशनल इंटीग्रेशन टूर” पर जम्मू-कश्मीर के अग्रिम क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं।
 
अब तक विद्यार्थियों ने रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट की अत्याधुनिक अनमैन्ड एरियल  व्हीकल (UAV) क्षमताओं को देखा, ऐस ऑफ स्पेड्स डिवीजन के जनरल अफसर कमांडिंग से संवाद किया, कम्युनिटी रेडियो स्टेशन  राजौरी में सामुदायिक सहभागिता गतिविधियों में भाग लिया, आर्मी गुडविल पब्लिक स्कूल राजौरी के विद्यार्थियों से जुड़ाव स्थापित किया तथा आर्टिलरी रेजिमेंट की मारक एवं युद्धक्षेत्र प्रभुत्व क्षमता का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया।
 
यह यात्रा विद्यार्थियों के लिए सीख, संस्कृति, तकनीक, देशभक्ति एवं सैनिक मूल्यों का अद्भुत संगम बनकर उभरी है। सीमांत क्षेत्रों के जीवन को निकट से समझने का यह अवसर युवा मनों में राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना को और सशक्त बना रहा है।
 
 
ले कर्नल निखिल धवन
जन संपर्क अधिकारी (रक्षा)
राजस्थान
मोबाइल: 9996567554

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: