Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर में एनडीपीएस एक्ट का फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई

rk
1 month ago
बीकानेर में एनडीपीएस एक्ट का फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई
बीकानेर में एनडीपीएस एक्ट का फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई
 
बीकानेर। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह और सीओ अनुष्ठा कालिया के सुपरविजन में की गई। सदर थानाधिकारी सुरेंद्र पचार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिर सूचना के आधार पर 11 अप्रैल 2026 को आरोपी को दबोच लिया।
 
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सत्तार अली पुत्र मेउ खां (उम्र 50 वर्ष), निवासी भुट्टो का बास, थाना सदर बीकानेर के रूप में हुई है। आरोपी एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहा था और उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में कई प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।
 
पुलिस टीम में शामिल सदस्य:
थानाधिकारी सुरेंद्र पचार, उपनिरीक्षक वेदपाल, हेड कांस्टेबल गोपालदान, कांस्टेबल गिरधरदान और मोहनराम शामिल रहे। आरोपी की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक वेदपाल की मुख्य भूमिका रही।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: