Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर में मोबाइल स्नैचिंग से साइबर ठगी करने वाली गैंग का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

rk
1 month ago
बीकानेर में मोबाइल स्नैचिंग से साइबर ठगी करने वाली गैंग का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर में मोबाइल स्नैचिंग से साइबर ठगी करने वाली गैंग का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
 
बीकानेर। पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग को साइबर ठगी से जोड़कर वारदात करने वाली शातिर गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग खासतौर पर बुजुर्गों को निशाना बनाती थी। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले राह चलते लोगों, विशेषकर बुजुर्गों का मोबाइल छीनते थे और फिर उसी फोन का इस्तेमाल कर बैंक खातों से पैसे ट्रांसफर कर लेते थे।
 
यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह और सीओ अनुष्ठा कालिया की निगरानी में सदर थानाधिकारी सुरेंद्र पचार के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गैंग का खुलासा किया।
 
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वाहिद पुत्र मोहम्मद अमीन और अनीस अहमद कुरैशी के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मोबाइल छीनने के बाद उसमें PhonePe एप डाउनलोड कर पीड़ित के खाते से पैसे निकाल लेते थे। वारदात के बाद सबूत मिटाने के लिए मोबाइल फोन तोड़कर उसका मदरबोर्ड तक बेच देते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी तकनीकी तरीके से ठगी करते थे, जिससे पकड़ में आना मुश्किल होता था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों कई अन्य वारदातों में शामिल हो सकते हैं। इस कार्रवाई में एएसआई दीपक यादव, मदनलाल, कांस्टेबल गिरधरदान और मनोज की अहम भूमिका रही। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अन्य मामलों की जांच में जुटी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: