खुलासा न्यूज,बीकानेर। नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। इसी कड़ी में गंगाशहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अफीम के साथ एक को पकड़ा है। यह कार्रवाई गंगाशहर पुलिस टीम ने एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में की है। थानाधिकारी गणेश कुमार विश्नोई के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए घड़सीसर रोड़ पर एक युवक को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दोरान मुकेश नाम के युवक के पास से 358 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ