Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पुलिस ने इस जगह से गैंगस्टर रोहित गोदारा के भाई को पकड़ा, पिस्टल, मैगजीन की डिलीवरी करने का आरोप

1 month ago
पुलिस ने इस जगह से गैंगस्टर रोहित गोदारा के भाई को पकड़ा, पिस्टल, मैगजीन की डिलीवरी करने का आरोप

पुलिस ने इस जगह से गैंगस्टर रोहित गोदारा के भाई को पकड़ा, पिस्टल, मैगजीन की डिलीवरी करने का आरोप

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले की जवाहर नगर थाना पुलिस ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के बड़े भाई हनुमान स्वामी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 18 मार्च को पकड़े गए बदमाश को एक पिस्टल चार मैगजीन सहित, चार अतिरिक्त मैगजीन और 1 लाख रुपए वारदात को अंजाम देने के लिए उपलब्ध कराए थे। एसपी हरीशंकर ने बताया- आरोपी हनुमान स्वामी (42) निवासी कपुरीसर, लूणकरणसर (बीकानेर) को शुक्रवार को पाली से गिरफ्तार किया गया। वह गुजरात की ओर राजस्थान आ रहा था। 

आरोपी के आने का पुलिस को पहले से इनपुट मिला था और टेक्निकल लोकेशन ट्रेसिंग के जरिए उसे दबोच लिया गया। 18 मार्च को श्रीकरणपुर थाना पुलिस ने गुरजीत सिंह गिल (23) निवासी गुरुसर (श्रीगंगानगर) को 1 पिस्टल चार मैगजीन सहित और 4 अतिरिक्त मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान जवाहर नगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह की टीम ने राहुल नागपाल (30) और नवजोत सिंह (23) को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ जांच में खुलासा हुआ कि ये हथियार रोहित गोदारा गैंग के लिए सप्लाई किए गए थे। रोहित गोदारा ने अपने बड़े भाई हनुमान स्वामी से ही गुरजीत सिंह को हथियार और पैसे देने को कहा था।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: