Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

बॉक्सिंग में गर्विता, बेनश और हरीश मूण्ड का यूथ नेशनल में चयन

rk
3 days ago
बॉक्सिंग में गर्विता, बेनश और हरीश मूण्ड का यूथ नेशनल में चयन

बॉक्सिंग में गर्विता, बेनश और हरीश मूण्ड का यूथ नेशनल में चयन

खुलासा ऑनलाइन। बीकानेर के प्रतिभाशाली बॉक्सर गर्विता, बेनश एवं हरीश मूण्ड का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली 8वीं यूथ पुरुष एवं महिला नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 12 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक गुवाहाटी (असम) में बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित की जाएगी।

जिला बॉक्सिंग संघ बीकानेर के सचिव योगेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन तीनों खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। इससे पूर्व भी ये खिलाड़ी विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बीकानेर का नाम रोशन कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि इस सफलता के पीछे बॉक्सिंग कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन एवं कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप ये खिलाड़ी निरंतर अपने खेल में निखार ला रहे हैं।

इन तीनों खिलाड़ियों के चयन पर खेल जगत में हर्ष की लहर है। इस अवसर पर राजस्थान बॉक्सिंग संघ के सचिव नरेन्द्र कुमार निर्वाण, अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, अंतरराष्ट्रीय रेफरी विशाल कुमार निर्वाण, कबड्डी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार व्यास, सचिव सी.ए. जितेन्द्र सिंह राठौड़, कुश्ती संघ के सचिव जगन पुनिया, ब्लॉसम इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर प्रदीप सिंह शेखावत, बास्केटबॉल के पूर्व कप्तान दानवीर सिंह भाटी, कोच विजेन्द्र रंगा, दिलीप सिंह माचरा, मक़बूल हुसैन सोढ़ा, कोच जावेद, दिलकान्त सिंह माचरा, शीशपाल सिंह शेखावत एवं भूपेश सिंह राठौड़, मालती चौधरी, भैरुरतन ओझा, पूरन सिंह राठौड़ सहित अनेक खेल प्रेमियों ने गर्विता, बेनश एवं हरीश मूण्ड को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: