Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए राहत: अब 45 नहीं इतने दिनों से होगी गैस सिलेंडर बुकिंग

rk
2 months ago
ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए राहत: अब 45 नहीं इतने दिनों से होगी गैस सिलेंडर बुकिंग

ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए राहत: अब 45 नहीं इतने दिनों से होगी गैस सिलेंडर बुकिंग

बीकानेर।  ग्रामीण रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। तेल कंपनियों—Indian Oil Corporation, Bharat Petroleum और Hindustan Petroleum—ने घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग अवधि को 45 दिन से घटाकर 25 दिन कर दिया है। इससे पहले इसी माह कंपनियों ने रसोई गैस की किल्ल्त को देखते हुए बुकिंग अवधि को बढ़ाया था। संचालकों का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में उपयोग कम होने के कारण सिलेंडर की बुकिंग भी एक माह या उससे ज्यादा के अंतराल में आती है। जबकि शहरी क्षेत्रों में एक सामान्य परिवार के यहां एलपीजी का उपयोग 25 से 30 दिन के अंतराल में पूरा होता है। इसलिए शहरी उपभोक्ताओं के लिए पहले से ही 25 दिन की बुकिंग का प्रावधान है।

गैस किल्लत के चलते बढ़ी पैनिक बुकिंग के कारण तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) के सर्वर में आए दिन दिक्कत आ रही है। कभी बुकिंग नहीं हो रही तो कभी बुकिंग के बाद मोबाइल पर आने वाला ओटीपी नहीं मिल रहा। इस कारण कई उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ शहरी क्षेत्र की एजेंसियों पर अब भी उपभोक्ताओं की भीड़ बुकिंग करवाने को लेकर देखने को मिल रही है।

प्रदेश में अब भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं को परेशानी है। दूसरी प्रायोरिटी के सेक्टर वाले व्यापारियों (ढ़ाबा, होटल, रेस्टोरेंट या अन्य ईकाइ संचालक) को अब भी एक माह की कुल खपत का 20 फीसदी ही सिलेंडर दिए जा रहे है। इसके लिए भी एजेंसियों को लिखित में कंपनियों को बताना पड़ रहा है कि किस उपभोक्ता को कितने कॉमर्शियल सिलेंडर सप्लाई किए है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: