एलपीजी की कीमतों में उछाल, इतने रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर, नई कीमतें क्या?
एलपीजी की कीमतों में उछाल, इतने रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर, नई कीमतें क्या?
नई दिल्ली। त्योहारी सीजन से ठीक पहले आज कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में उछाल दर्ज की गई है। तेल-गैस का कारोबार करने वाली कंपनियों ने दाम 60 से 70 रुपये से अधिक बढ़ाए हैं। महंगे हुए 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलिंडर की नई कीमतें अलग-अलग शहरों में टैक्स के मुताबिक भिन्न रहती हैं। ऐसे में आज हुई कीमतों में बढ़ोतरी के बाद भी नई दरें अलग-अलग होंगी। घरेलू गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत में 62.50 रुपये की वृद्धि हुई है। दिल्ली में नई कीमत 2,810 रुपये हो गई है। त्योहारी सीजन में वाणिज्यिक सिलिंडरों की मांग बढ़ती है, ऐसे में होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबारों पर असर दिख सकता है। इससे पहले सितंबर में भी वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर की कीमत 9.50 रुपये बढ़ी थी।
दरअसल, अधिकांश होटल, रेस्टोरेंट और छोटे भोजनालय दैनिक व्यवसाय और खाना पकाने जैसी गतिविधियों में बड़े पैमाने पर वाणिज्यिक एलपीजी सिलिंडर का उपयोग करते हैं। सिलिंडर के दाम बढ़ने से लागत बढ़ सकती है। ऐसे में कम लाभ पर चलने वाले छोटे कारोबारों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतें खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों की लागत पर भी व्यापक प्रभाव डाल सकती हैं। कारोबार में अतिरिक्त लागत की सूरत में ग्राहकों से अधिक कीमत वसूली जा सकती है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ