Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर में भी गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढोत्तरी, अब 21 दिन से पहले नहीं होगा सिलेंडर बुक

2 weeks ago
बीकानेर में भी गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढोत्तरी, अब 21 दिन से पहले नहीं होगा सिलेंडर बुक


बीकानेर में भी गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढोत्तरी, अब 21 दिन से पहले नहीं होगा सिलेंडर बुक
बीकानेर। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब स्थानीय बाजारों में भी दिखाई देने लगा है। बीकानेर में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं।
पेडीवाल गैस एजेंसी के संचालक रमेश पेड़ीवाल ने बताया कि नए रेट के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर 866 रुपए से बढक़र 926 रुपए हो गया है, यानी उपभोक्ताओं को अब प्रति सिलेंडर 60 रुपए अधिक चुकाने होंगे।
कॉमर्शियल सिलेंडर के भी दाम बढ़े, बुकिंग के नियम भी बदले
वहीं 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1833 रुपए से बढक़र 1947 रुपए हो गई है, जो 114 रुपए की बढ़ोतरी है। हालांकि अलग अलग कंपनियों की रेट में मामूली अंतर भी हो सकता है।
रेट बढऩे के साथ ही अब बुकिंग नियमों में भी बदलाव किया गया है। अब 21 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक हो सकेगा। यानी आज सिलेंडर बुक करवाने के बाद अगली बुकिंग 21 दिन के बाद होगी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर
दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाल के दिनों में ऊर्जा कीमतों में तेजी देखी गई है। मध्य-पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और तेल आपूर्ति मार्गों में बाधा के कारण वैश्विक तेल-गैस कीमतों में उछाल आया है, जिससे एलपीजी जैसे ईंधनों की लागत भी बढ़ रही है।
भारत अपनी एलपीजी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर घरेलू दरों पर पड़ता है।
व्यापारिक क्षेत्र पर इसका ज्यादा प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें बाजार के अनुसार तय होती हैं और इनमें तेजी से बदलाव होता है। हाल के महीनों में देशभर में भी कॉमर्शियल एलपीजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
नई दरों के बाद होटल-रेस्तरां, ढाबों और छोटे खाद्य व्यवसायों की लागत बढऩे की संभावना है, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं के मासिक बजट पर भी इसका असर पड़ सकता है

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: