Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में VIP's का जमावड़ा: राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल और कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा 1 अगस्त को आएंगे

Bansal
1 month ago
बीकानेर में VIP's का जमावड़ा: राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल और कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा 1 अगस्त को आएंगे

बीकानेर में VIP's का जमावड़ा: राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल और कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा 1 अगस्त को आएंगे

बीकानेर। स्वतंत्रता दिवस पर इस बार राज्य स्तरीय समारोह की मेजबानी कर रहे बीकानेर में वीआईपी मूवमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में 1 अगस्त को राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा बीकानेर पहुंचेंगे। तीनों नेता स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करेंगे।

वीआईपी दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं और कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ नाल एयरपोर्ट एवं वीआईपी रूट पर भी सुरक्षा बढ़ाई जा रही है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े सुबह 8:45 बजे जयपुर से रवाना होकर 9:30 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग द्वारा स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय पहुंचकर सुबह 10:00 बजे आयोजित स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद राज्यपाल दोपहर 12:05 बजे नाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 12:30 बजे विमान से किशनगढ़ (अजमेर) के लिए प्रस्थान करेंगे।

प्रशासन के अनुसार, वीआईपी दौरे को लेकर सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए हुए हैं ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: