Khulasa Online
Breaking
• रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक जारी, अमित शाह समेत पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक जारी, अमित शाह समेत पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

सोना-चांदी में गिरावट: आज चांदी 11% टूटी, सर्राफा में भी दाम नीचे

1 month ago
सोना-चांदी में गिरावट: आज चांदी 11% टूटी, सर्राफा में भी दाम नीचे

सोना-चांदी में गिरावट: आज चांदी 11% टूटी, सर्राफा में भी दाम नीचे

जयपुर। लगातार दो दिन की तेजी के बाद आज 5 फरवरी को गोल्ड और सिल्वर मार्केट में गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में चांदी करीब 28 हजार रुपए (11%) टूटकर ₹2.40 लाख प्रति किलो पर आ गई। वहीं सोना करीब 3 हजार रुपए (2%) गिरकर ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
इससे पहले 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच चांदी ₹1.60 लाख और सोना ₹26 हजार तक टूट चुका था।

सर्राफा बाजार में चांदी ₹2.52 लाख प्रति किलो बिक रही

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज सर्राफा बाजार में चांदी 30,230 रुपए गिरकर 2,52,232 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 3,613 रुपए कम होकर 1,53,012 रुपए पर आ गया है। मुनाफा वसूली के कारण सोने-चांदी की कीमत में गिरावट है।
MCX : मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जहां सोने-चांदी की ट्रेडिंग होती हैं। शेयर बाजार की तरह हर सेकंड बोलियां लगती हैं जिससे दाम लगातार ऊपर नीचे होते हैं।
सर्राफा: यह वह जगह है जहां आप फिजिकल सोना-चांदी खरीदते हैं। फिजिकल गोल्ड को लाने, ले जाने और स्टोर करने का खर्च इसमें जुड़ा होता है।

सोने-चांदी में गिरावट की 2 वजह

प्रॉफिट बुकिंग: सोने-चांदी की कीमत हाल के दिनों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी, जिसके बाद निवेशकों ने बड़े पैमाने पर प्रॉफिट बुक किया।
फिजिकल डिमांड में कमी: ऑल टाइम हाई के बाद फिजिकल डिमांड कमजोर हुई, साथ ही औद्योगिक उपयोग को लेकर चिंताएं भी बढ़ीं।

मार्जिन बढ़ने से सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव
सेबी रजिस्टर्ड कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के अनुसार, शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज (CME) ने— सोना: मार्जिन 6% → 8% चांदी: मार्जिन 11% → 15%
बढ़ा दिया है। मार्जिन बढ़ने पर ट्रेडर्स को ज्यादा पैसा जमा करना पड़ता है। जिनके पास तुरंत फंड नहीं होता, वे पोज़िशन काटते हैं—और जब एक साथ बिकवाली होती है, तो कीमतों पर दबाव बनता है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: