Khulasa Online
Breaking
• रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक जारी, अमित शाह समेत पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक जारी, अमित शाह समेत पेट्रोलियम मंत्री भी शामिल
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

सोना-चांदी में चौथे दिन गिरावट, चांदी ₹6,667 और सोना ₹2,903 सस्ता, देखे आज के रेट

1 month ago
सोना-चांदी में चौथे दिन गिरावट, चांदी ₹6,667 और सोना ₹2,903 सस्ता, देखे आज के रेट

सोना-चांदी में चौथे दिन गिरावट, चांदी ₹6,667 और सोना ₹2,903 सस्ता, देखे आज के रेट 

खुलासा ऑनलाइन। सर्राफा बाजार में 17 फरवरी को लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत 6,667 रुपए गिरकर 2,34,280 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। इससे पहले सोमवार को चांदी 2,40,947 रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 2,903 रुपए घटकर 1,51,195 रुपए पर पहुंच गई है। सोमवार को सोना 1,54,098 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चार दिनों में बड़ी गिरावट
पिछले चार कारोबारी दिनों में चांदी कुल ₹32,169 और सोना ₹6,127 सस्ता हो चुका है। 29 जनवरी को सर्राफा बाजार में सोने ने 1,76,121 रुपए और चांदी ने 3,85,933 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था। उसके बाद से अब तक सोना 24,926 रुपए और चांदी 1,51,653 रुपए सस्ती हो चुकी है। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और डॉलर इंडेक्स में मजबूती का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: