Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

सोने-चांदी के दाम में उछाल,: 2 दिन में सोना 9,412 और चांदी इतनी महंगी हुई

1 month ago
2 दिन में सोना 9,412 और चांदी इतनी महंगी हुई

सोने-चांदी के दाम में उछाल,

सोने-चांदी के दाम में उछाल, 2 दिन में सोना 9,412 और चांदी इतनी महंगी हुई 

खुलासा न्यूज़। सोने-चांदी के दाम में आज यानी 4 फरवरी को तेज़ी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, आज सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 6,629 रुपए बढ़कर 1,58,158 रुपए हो गया है। इससे पहले सोना 1,51,529 रुपए पर था। यानी दो दिन में सोना 9,412 रुपए महंगा हुआ है। वहीं चांदी की कीमत आज 9,573 रुपए बढ़कर 2,73,538 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है। इससे पहले चांदी 2,63,965 रुपए प्रति किलो थी। इस तरह दो दिन में चांदी 14,038 रुपए महंगी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि सर्राफा बाजार में 29 जनवरी को सोने ने 1,76,121 रुपए और चांदी ने 3,85,933 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ था।

लगातार दूसरे दिन तेजी

तीन दिन की गिरावट के बाद अब सोने-चांदी के दाम में लगातार दूसरे दिन बढ़त दर्ज की गई है। इससे पहले 30 जनवरी, 1 और 2 फरवरी को मुनाफा वसूली के चलते कीमतों में गिरावट आई थी।

सस्ते दामों पर निवेशकों की वापसी

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोना और चांदी करीब 15% तक टूट गए थे। अब कीमतों में स्थिरता आने के बाद निवेशक कम दामों पर खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि विशेषज्ञों की सलाह है कि फिलहाल एकमुश्त निवेश से बचें और धीरे-धीरे निवेश करें, ताकि जोखिम कम रहे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: