Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

शादी समारोह में महिला के बैंग से करीब 110 ग्राम सोने के बाजूबंद चोरी

Bansal
2 months ago
शादी समारोह में महिला के बैंग से करीब 110 ग्राम सोने के बाजूबंद चोरी


शादी समारोह में महिला के बैंग से करीब 110 ग्राम सोने के बाजबंद चोरी
बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान एक महिला के बैग से करीब 110 ग्राम सोने के बाजूबंद चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सावित्री पत्नी बृजलाल बिश्नोई, निवासी चेनासर सतैरण, थाना श्रीबालाजी  जिला नागौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह तीन जुलाई को अपनी बेटियों संजू और विनीता तथा पुत्रवधू कविता के साथ अपनी भांजी की शादी में शामिल होने के लिए बीकानेर के रामपुरा बस्ती स्थित अपने जीजा गंगाजल पुनिया के घर आई थीं। रिपोर्ट में बताया गया कि दोपहर करीब 1:30 बजे उन्होंने कपड़ों का बैग घर के एक कमरे में रख दिया। शाम करीब 6 बजे जब बैग की जांच की गई तो उसमें रखी दो जोड़ी (कुल चार नग) सोने के बाजूबंद गायब मिले। चोरी हुए बाजूबंदों का कुल वजन करीब 110 ग्राम बताया गया है। महिला ने परिजनों के साथ घर में काफी तलाश की, लेकिन आभूषण नहीं मिले। इसके बाद मुक्ताप्रसाद नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला धारा 305(ए) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत दर्ज कर जांच एएसआई हीरासिंह को सौंपी है। पुलिस शादी समारोह में मौजूद लोगों से पूछताछ के साथ-साथ घटना के संबंध में जांच कर रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: