भैरवजी मंदिर दर्शन करने गई महिला के गले से सोने की चैन हुई पार, घटना सीसीटीवी में हुई कैद
भैरवजी मंदिर दर्शन करने गई महिला के गले से सोने की चैन हुई पार, घटना सीसीटीवी में हुई कैद
श्रीडूंगरगढ़। तोलियासर स्थित भैरवजी मंदिर में दर्शन करने पहुंची महिला के गले से करीब 25 ग्राम वजनी सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में ओडिशा निवासी राजेश कुमार भंसाली ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार राजेश कुमार भंसाली अपनी मां गिन्नी देवी भंसाली सहित परिवार के साथ तोलियासर भैरवजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। दोपहर करीब 12 बजे दर्शन के दौरान उनकी मां के गले में पहनी सोने की चेन, जिसमें पेंडल भी लगा हुआ था, चोरी हो गई। चेन और पेंडल का कुल वजन करीब 25 ग्राम बताया गया है। परिजनों ने घटना के बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। रिपोर्ट में बताया गया है कि फुटेज में एक महिला चेन चोरी करते हुए दिखाई दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई और चोरी गई चेन बरामद करवाने की मांग की। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच पुलिस अधिकारी आवड़दान को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ