Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पानी के लिए परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर: इस दिन से शहर में होगी नियमित होगी जलापूर्ति

2 months ago
पानी के लिए परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर: इस दिन से शहर में होगी नियमित होगी जलापूर्ति

खुलासा न्यूज,बीकानेर।  जिले में 17 अप्रैल 2026 से चल रही नहरबंदी के बाद पंजाब से पानी छोड़े जाने पर बुधवार को नहरी पानी, बीकानेर जिले को जलापूर्ति करने वाले बीछवाल एवं शोभासर जलाशयों तक पहुंच गया है। इसके साथ ही गुरुवार, 21 मई से बीकानेर शहरी क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति शुरू करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

 


जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार नहरी पानी बुधवार दोपहर 2:30 बजे बीछवाल जलाशय तथा शाम 5:10 बजे शोभासर जलाशय पहुंचा। पानी पहुंचने पर विभागीय अधिकारियों द्वारा पूजा-अर्चना कर जल का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।

 


इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित, अधीक्षण अभियंता नगर वृत्त बीकानेर खेमचंद सिंगारिया, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण वृत्त राजेश पूनिया, अधीक्षण रसायनज्ञ क्षेत्रीय प्रयोगशाला डॉ. मनोज कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता बलवीर सिंह, नितेश सागर, सुभाष जनागल, सहायक अभियंता योगेंद्र सहायक एवं चंद्र मोहन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 


विभाग ने बताया कि अब 21 मई 2026 से बीकानेर शहरवासियों को नियमित रूप से जलापूर्ति की जाएगी। विभाग द्वारा गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
अधीक्षण रसायनज्ञ डॉ. मनोज कुमार शर्मा के अनुसार जल की गुणवत्ता जांच में डिसोल्व ऑक्सीजन सहित किसी प्रकार की कोई कमी नहीं पाई गई है तथा पानी पूर्णत: गुणवत्तायुक्त एवं पेय उपयोग के लिए उपयुक्त है।

 


जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने नहरबंदी के दौरान बीकानेरवासियों द्वारा बनाए गए धैर्य और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: