महिला से छेड़छाड व मारपीट के आरोप में सरकारी कर्मचारी को किया गिरफ्ता
महिला से छेड़छाड व मारपीट के आरोप में सरकारी कर्मचारी को किया गिरफ्तार
, छतरगढ़ । छतरगढ़ पुलिस थाने में दर्ज एक मारपीट व छेड़छाड़ के छह माह पुराने मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 26 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण में महिला से छेड़छाड़ एवं मारपीट के आरोपों को लेकर कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 08 जी.एम हाल आबादी चक 10 जी.एम निवासी रविंद्र मेघवाल (26) पुत्र चेनाराम मेघवाल रूप में हुई है। रविंद्र वर्तमान में दंतोर में कृषि पर्यवेक्षक के पद पर तैनात बताया जा रहा है। इस प्रकरण की जांच खाजूवाला सीओ विजयपाल यादव द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि छेड़छाड़ व मारपीट के प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट में पेशी के बाद प्रकरण में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ