Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर में कल रहेगा सरकारी अवकाश, जिला कलक्टर ने किये आदेश जारी

Bansal
1 week ago
बीकानेर में कल रहेगा सरकारी अवकाश, जिला कलक्टर ने किये आदेश जारी


बीकानेर में कल रहेगा सरकारी अवकाश, जिला कलक्टर ने किये आदेश जारी
बीकानेर।  नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत मतदान दिवस पर संबंधित नगरीय क्षेत्रों में कार्यरत एवं मताधिकार का प्रयोग करने वाले कार्मिकों को सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।आदेश के अनुसार 9 सितम्बर को बीकानेर नगर निगम निर्वाचन क्षेत्र तथा 11 सितम्बर को नगर पालिका नोखा, श्रीडूंगरगढ़, देशनोक, खाजूवाला, लूणकरणसर एवं नापासर के निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। इन क्षेत्रों में पंजीकृत मतदाता, जो रोजगार अथवा व्यवसाय के सिलसिले में अन्य स्थानों पर कार्यरत हैं, उन्हें भी मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश का लाभ मिलेगा।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135-बी तथा राजस्थान नगरपालिका अधिनियम, 2009 की धारा 28 के प्रावधानों के तहत यह आदेश जारी किया गया है।वहेलना करने वाले नियोजकों पर होगी कार्रवाईआदेश के तहत औद्योगिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, कारोबार, व्यवसाय तथा अन्य संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों, जिनमें आकस्मिक कामगार भी शामिल हैं, को मतदान के लिए अवकाश देना अनिवार्य होगा। मतदान के लिए दिए गए अवकाश के कारण कर्मचारी की मजदूरी अथवा वेतन में किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाएगी।यदि कोई नियोजक निर्धारित प्रावधानों की अवहेलना करते हुए मतदान दिवस पर कर्मचारी को मताधिकार का प्रयोग करने हेतु अवकाश प्रदान नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को सूचित किया जाएगा।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: