Khulasa Online
Breaking
• बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट • एसआई भर्ती मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई, रद्द होने पर चयनित उम्मीदवारों ने दी थी चुनौती, सरकार ने अभी तक अपील नहीं की • उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर : कल जारी होंगे नीट यूजी के लिए प्रवेश पत्र, इतने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड • ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी का घटनाक्रम : कैसे सुरक्षा घेरा तोड़ घुसा संदिग्ध, फायरिंग के बाद कब-क्या हुआ? • बैंक कर्मचारियों ने कहा था- जिसका खाता उसे लेकर आओ, मरी हुई बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुंचा शख्स, सामने आई चौंकाने वाली घटना • सांसद की कार पर ईंट-पत्थर से हमला, सांसद, उनका ड्राइवर घायल; 3 भाजपा कार्यकर्ता अरेस्ट • एसआई भर्ती मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी अहम सुनवाई, रद्द होने पर चयनित उम्मीदवारों ने दी थी चुनौती, सरकार ने अभी तक अपील नहीं की • उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर : कल जारी होंगे नीट यूजी के लिए प्रवेश पत्र, इतने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड • ट्रंप के कार्यक्रम में गोलीबारी का घटनाक्रम : कैसे सुरक्षा घेरा तोड़ घुसा संदिग्ध, फायरिंग के बाद कब-क्या हुआ?
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

गाँव-गाँव में 'ग्राम' और सरकारी योजनाओं का प्रचार करेंगे रथ, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हरी झंडी दिखा बीकानेर से किया रवाना

rk
8 hours ago
गाँव-गाँव में 'ग्राम' और सरकारी योजनाओं का प्रचार करेंगे रथ, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हरी झंडी दिखा बीकानेर से किया रवाना
गाँव-गाँव में 'ग्राम' और सरकारी योजनाओं का प्रचार करेंगे रथ, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हरी झंडी दिखा बीकानेर से किया रवाना
 
पंद्रह दिन चलेगा ग्राम रथ अभियान, पहले दिन 26 ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे रथ
 
बीकानेर, 28 अप्रैल। ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को सरकार की योजनाओं से रूबरू करवाने तथा 23 से 25 मई तक जयपुर में होने वाले ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से पंद्रह दिवसीय ग्राम रथ अभियान मंगलवार को शुरू हुआ।कलेक्ट्रेट परिसर से खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत, बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास, जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन और पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जिले की पांचों ग्रामीण विधानसभाओं के लिए एक-एक ग्राम रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कच्छी घोड़ी और मशक वादकों ने लोक धुनों की सुमधुर स्वरलहरियां बिखेरी। पहले दिन यह रथ 26 ग्राम पंचायतों तक पहुंचेंगे। 
 
इस अवसर पर खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने  कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर 'ग्राम' का आयोजन हो रहा है।यह किसानों के लिए बड़ा आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम रथ अभियान के माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा, जिससे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार किया जा सके।
 
बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, इसके मद्देनजर सतत प्रयास किए जा रहे हैं। ग्राम रथ इसी श्रृंखला की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि 'ग्राम' के माध्यम से किसानों को खेती की नई और अत्याधुनिक तकनीकों की जानकारी मिलेगी। 
 
श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सदैव कृषि और कृषक कल्याण को प्राथमिकता दी है। वहीं, प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा किसानों को समृद्ध और खुशहाल बनाने की दिशा में सतत कार्य कर रहे हैं। 
 
जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने 15 दिनों तक चलने वाले अभियान का कार्यक्रम निर्धारित करते हुए सभी अधिकारियों को इसके अनुसार गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह रथ प्रतिदिन औसतन पांच ग्राम पंचायतों में पहुंचेंगे। रथों के साथ कला जत्था भी रहेगा, जो योजनाओं को रोचक तरीके से प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान अभियान से जुड़े 13 विभागों की योजनाओं से संबंधित सामग्री का वितरण भी किया जाएगा। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी को अभियान का नोडल अधिकारी तथा विधानसभा स्तर पर उपखंड अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
 
पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने कहा कि रथों की सुरक्षा से जुड़े पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। प्रत्येक रथ के साथ दो कांस्टेबल तैनात रहेंगे। रात्रि में इन्हें प्राथमिकता से पुलिस थानों अथवा चौकी पर सुरक्षित रखा जाएगा। 
 
इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव, उपखंड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना, जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक श्री हरि शंकर आचार्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: