Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

कार की टक्कर से 15-फीट दूर गिरे दादा-पोती की मौत, 1 गंभीर घायल

rk
3 months ago
कार की टक्कर से 15-फीट दूर गिरे दादा-पोती की मौत, 1 गंभीर घायल

कार की टक्कर से 15-फीट दूर गिरे दादा-पोती की मौत, 1 गंभीर घायल

श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार लोग उछलकर 15 फीट दूर गिरे। दादा और 1 पोती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। भिड़ंत के बाद ड्राइवर कार छोड़कर फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर खून फैल गया। स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चियों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने 1 बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी को गंभीर हालत में श्रीगंगानगर रेफर कर दिया। बांडा कॉलोनी पुलिस चौकी के ASI कालूराम मीणा ने बताया- गांव 9 एलएसएम निवासी इंद्र बावरी शनिवार शाम करीब 4.30 बजे अपनी पोतियों कोमल (13) और ज्योति (7) को बांडा के सरकारी स्कूल से लेकर घर लौट रहे थे। जबकि कार गांव 4 एलएसएम के लिंक रोड से नेशनल हाईवे-911 की तरफ जा रही थी।

इस दौरान लिंक रोड पर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दादा और पोतियां उछलकर 15 फीट दूर जाकर गिरी। सिर में चोट लगने से इंद्र बावरी और कोमल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ज्योति गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद कार का ड्राइवर मौके से भाग गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर चौकी से टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चियों को नजदीकी समेजा कोठी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां कोमल को मृत घोषित कर दिया। ज्योति को गंभीर हालत में श्रीगंगानर रेफर कर दिया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: