Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

बीकानेर में धड़ल्ले से संचालित हो रहे गेस्ट हाउस, न सत्यापन न ही ले रहे आईडी

rk
1 week ago
बीकानेर में धड़ल्ले से संचालित हो रहे गेस्ट हाउस, न सत्यापन न ही ले रहे आईडी

बीकानेर में धड़ल्ले से संचालित हो रहे गेस्ट हाउस, न सत्यापन न ही ले रहे आईडी 
बीकानेर। शहर के कई हिस्सों में बड़ी संख्या में घरों में गेस्ट हाउस का संचालन किया जा रहा है। स्थिति ये है की कई गेस्ट हाउस ने तो रजिस्ट्रेशन ही नहीं करवा रखा है। तो कुछ बिना आईडी और सत्यापन के ही कमरा उपलब्ध करवा रहे है। इतना ही नहीं बीते दो महीने दो विदेशी नागरिकों को भी बिना सूचना के ठहराने के मामले भी सामने आ गए है। सूत्रों के अनुसार, कुछ गेस्ट हाउस संचालक बिना किसी आईडी प्रूफ के ही कमरों की सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं, जो गलत है इससे शहर में आपराधिक गतिविधियों के बढऩे का खतरा भी बढ़ जाता है। प्रत्येक मेहमान का पहचान पत्र लेना और उसका रिकॉर्ड रखना जरूरी होता है। विदेशी नागरिकों के मामले में तो यह नियम और भी सख्त हैं, जिनके तहत उनकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को देना अनिवार्य होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस ओर तत्काल ध्यान देना चाहिए और ऐसे अवैध गेस्ट हाउसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। यदि समय रहते इस समस्या पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो यह शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन सकती है।  
शहर में गेस्ट हाउस की बात करें तो केईएम रोड, वकीलों की गली, व्यास कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में बड़ी संख्या में संचालित हो रहे है। सूत्रों से पता चला है की इन गेस्ट हॉउस में ही गलत काम भी होते है। ऐसे में पुलिस को इन गेस्ट हॉउस पर कार्रवाही करनी चाहिए। इतना ही नहीं आईपीएल मैचों के दौरान सट्टे जैसे काम भी यहां से हो सकते है। इसलिए सख्त कार्रवाही करनी चाहिए। हाल ही में जोधपुर में भी ड्रग के दो मामले सामने आए है। जिसमें भी बताया जा रहा है की वह किरायदार थे। ऐसे में खुलासा सभी से आग्रह करता है गेस्ट हाउस में आने वाले लोग या फिर घर या कमरा किराए पर देने से पहले उसका सत्यापन अनिवार्य रूप से करवाए। 
ये आवश्यक -
बिना रजिस्ट्रेशन वाले गेस्ट हाउस पर कार्रवाई (सील/जुर्माना)-
नियमित निरीक्षण अभियान-
ऑनलाइन गेस्ट रिकॉर्ड सिस्टम लागू करवाना-
स्थानीय लोगों से शिकायतें लेना

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: