Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर में इस जगह महिला हेड कांस्टेबल पर तान दी बंदूक, पढ़ें पूरी खबर

1 week ago
बीकानेर में इस जगह महिला हेड कांस्टेबल पर तान दी बंदूक, पढ़ें पूरी खबर

बीकानेर में इस जगह महिला हेड कांस्टेबल पर तान दी बंदूक, पढ़ें पूरी खबर 
बीकानेर।  जमीन विवाद में महिला हेड कांस्टेबल पर बंदूक तानने और उससे मारपीट का प्रयास करने का मामला सामने आया है। व्यास कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जांच करेगी। तिलक नगर निवासी महिला हेड कांस्टेबल सुनीता जाट की ओर से व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि उसने वर्ष-08 में रामप्रसाद शर्मा से जरिये बयनामा उदासर के ट्रायो नगर में प्लॉट खरीदा था। वहां अन्य लोगों ने भी प्लॉट ले रखे हैं। ट्रायो इन्वेस्टमेंट कंपनी ने कॉलोनी काटी थी, जिसका निदेशक अनिल पारीक है। 6 मार्च को वह अपने प्लॉट पर गई तो दीवार टूटी थी।

अनिल कुमार ने कुलदीप उर्फ हेमसिंह, रामेश्वरसिंह व अन्य के साथ मिलकर बिरजू बावरी व उसके परिवार को प्लॉट पर कब्जा करने की नीयत से बैठा दिया था। उन्हें दीवार तोड़ने और ईंटें चोरी करने की शिकायत की तो बिरजू व उसके परिवार के लोगों ने मारपीट की कोशिश की और वर्दी फाड़ दी। हेमसिंह, अनिल व रामेश्वरसिंह को बुला लिया। कुलदीप उर्फ हेमसिंह ने बंदूक तान दी। महिला हेड कांस्टेबल व उसके साथ गए दो-तीन अन्य लोगों को जान बचाकर वहां से भागना पड़ा। व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी जांच एसएचओ विक्रम तिवाड़ी करेंगे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: