Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

48 घंटे तेज हवाओं के साथ ओले-बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों में आईएमडी ने दी चेतावनी

1 week ago
48 घंटे तेज हवाओं के साथ ओले-बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों में आईएमडी ने दी चेतावनी

48 घंटे तेज हवाओं के साथ ओले-बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों में आईएमडी ने दी चेतावनी

राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क बना रहा लेकिन तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है जिससे लोगों को फिलहाल गर्मी और संभावित हीटवेव से राहत मिली हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान कोटा में 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंता (बारां) में 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल राजस्थान में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है और तेज गर्मी की स्थिति नहीं है।

14 मार्च को इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 14 मार्च को गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में मौसम बदल सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। हवाओं की रफ्तार करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है साथ ही कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने 15 मार्च को भी कई जिलों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। इस दौरान अजमेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों के साथ शेखावाटी क्षेत्र, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी और बूंदाबांदी हो सकती है साथ ही कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना बनी हुई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: